सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

यूपी: सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, हमलावर फरार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी: सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, हमलावर फरार

सीतापुर में दिनदहाड़े एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई अपनी बाइक से निकले थे। हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही उन्होंने पत्रकार को देखा, गाड़ी से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, महोली कस्बे के निवासी राघवेंद्र एक हिंदी समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार थे। हमलावरों ने इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी, एसपी ने गठित की टीमें
पत्रकार की हत्या के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एसपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और पत्रकार के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *