जीतन राम मांझी हैं जमीन से जुड़े नेता : दीपक शर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर केंद्रीय इस्पात एवं संचार मंत्रालय के पूर्व सदस्य दीपक शर्मा ने उनके निवास स्थान पर जाकर शॉल ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं व उनसे देश की राजनीति विषयों पर चर्चा की | दीपक शर्मा ने बताया कि जीतन राम माँझी जी बहुत ही सरल और सहनशील, व्यक्तित्व के धनी हैं उन्होंने अपने कार्यकुशलता से बिहार का नाम रोशन किया है उसी तरह से वह अपने अनुभव व तजुर्बे से सर्वश्रेष्ठ कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभाएंगे।
दीपक शर्मा नें कहा जीतन राम मांझी जमीन से जुड़े नेता है | श्री मांझी कार्यकर्ताओं का बेहद सम्मान करते है और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता भी उनका बहुत सम्मान करती हैं | दीपक शर्मा कहते है सम्पूर्ण बिहार में श्री मांझी को बेहद सम्मान की द्रष्टि से देखा जाता है | उनकी योग्यता तथा अनुभव को देखते हुए ही प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी नें केंद्र सरकार में कैबनेट मंत्री बनाया है |