सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत बनेगा विश्व विजेता! विराट को लेकर भी हुई भविष्यवाणी; इंग्लैंड के दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत बनेगा विश्व विजेता! विराट को लेकर भी हुई भविष्यवाणी; इंग्लैंड के दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

बारबाडोस में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन (Michael Vaughan) निरंतर तीखे बयानों के कारण चर्चा में घिरे रहते हैं. अब उन्होंने बारबाडोस में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच की भविष्यवाणी की है. माइकल ने X पर पोस्ट करते हुए उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका पर बहुत भारी पड़ेगी. उन्होंने यहां तक कि विराट कोहली द्वारा अर्धशतक लगाने की प्रिडिक्शन भी कर डाली है. विराट जो इस टूर्नामेंट की 7 पारियों में मात्र 75 रन बना पाए हैं.

माइकल वॉन ने अपने पोस्ट में भारत के विश्व विजेता बनने की भविष्यवाणी करते हुए लिखा है, “मेरा मानना है कि बारबाडोस में टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ेगी. विराट कोहली इस मैच में फिफ्टी लगाएंगे और भारत चैंपियन बनेगा, यह मेरी भविष्यवाणी है.” बता दें कि माइकल वॉन वही व्यक्ति हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले ICC पर आरोप लगाए थे कि भारत को उसकी सुविधा अनुसार शेड्यूल दिया गया है. उन्होंने यहां तक कि भारतीय ऑडियन्स को भी निशाना बनाया है.

Advertisement

एक और भविष्यवाणी कर चुके हैं माइकल वॉन

इससे कुछ घंटे पहले ही माइकल वॉन ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें उनका दावा था कि भारत यदि टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत पाता है तो यहां से टीम इंडिया लगातार कई ICC ट्रॉफी जीत सकती है. उनके अनुसार भारत के स्क्वाड में क्वालिटी है. भारत को कोई ICC ट्रॉफी जीते 10 साल हो चुके हैं और 2024 की जीत के बाद उनकी ट्रॉफी जीतने की लय शुरू हो सकती है.

बता दें कि भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में अपना आखिरी ICC खिताब जीता था. उसके बाद टीम इंडिया एक बार टी20 विश्व कप और एक बार वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन दोनों बार उसे हार झेलनी पड़ी. इसके अलावा 2 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *