सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जे.पी.नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन चुनने से मिलेगा पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
जे.पी.नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन चुनने से मिलेगा पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : दीपक गाबा

जे.पी.नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन चुनने से मिलेगा पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : दीपक गाबा

Advertisement

जे.पी.नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन चुनने से मिलेगा पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : दीपक गाबा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किए जाने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जेपी नड्डा जी को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किए जाने का फैसला बहुत ही शानदार और प्रशंसनीय है। दीपक गाबा ने कहा कि जेपी नड्डा जमीन से जुड़े और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले राजनेता है। जेपी नड्डा की शिक्षा और राजनीतिक जीवन पर बात करते हुए दीपक गाबा ने बताया कि जेपी नड्डा ने पटना विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की।

Advertisement

युवावस्था में जेपी नड्डा ने जय प्रकाश नारायण द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में सक्रियता से प्रतिभाग किया। दीपक गाबा ने बताया कि जेपी नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री चुने गए, उसके बाद वर्ष 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए, वर्ष 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष भी चुने गए। दीपक गाबा ने बताया कि वर्ष 1998 में जेपी नड्डा दोबारा चुनाव जीते और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने, 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए, 2012 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए, 2014 से 2019 तक भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली, जून 2019 में जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। दीपक गाबा ने कहा कि मैं जेपी नड्डा के राजनीतिक सफर को दिल से सलाम करता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जो जिम्मेदारी जेपी नड्डा को दी गई है वह उस जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाएंगे क्योंकि जेपी नड्डा जी बहुत ही वरिष्ठ, अनुभवी और परिपक्व राजनेता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *