Home Breaking News हिंदी भाषा में भी गदर काट रही ‘कल्कि’, 4 दिनों में कर...

हिंदी भाषा में भी गदर काट रही ‘कल्कि’, 4 दिनों में कर डाला बंपर कलेक्शन, ‘मुंज्या’, ‘क्रू’ सहित इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

0
121

हिंदी भाषा में भी गदर काट रही ‘कल्कि’, 4 दिनों में कर डाला बंपर कलेक्शन, ‘मुंज्या’, ‘क्रू’ सहित इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में भी जबरद्स्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के चार दिनो में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

वर्ल्डकप टी 20 का फीवर उतरने और भारत द्वारा ट्रॉफी जीतने के साथ, एक बार फिर संडे को सिनेमाघर दर्शकों से गुलजार हो गए इसी के साथ प्रभास स्टारर साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की भी लॉटरी लग गई. रिलीज के पहले दिन से बंपर कमाई कर रही इस फिल्म ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है. चलिए यहां जानते हैं प्रभास की फिल्म ने अपने पहले संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी की कमाई?

साइंस फाई एपिक ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा और इसी के साथ सिनेमाघर भी ऑडियंस से खचाखच भरे हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुई चार दिन ही हुए हैं और इसने अपनी आधी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महाबंपर ओपनिंग की थी और तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छाप रही है और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ को तेलुगु के बाद हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म ने हिंदी वर्जन में दमदार कलेक्शन कर लिया है. ‘कल्कि 2898 एडी’ की हिंदी भाषा में कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये कमाए थे जिसमें फिल्म ने अकेले हिंदी में 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ का कलेक्शन किया जिसमें से अकेले हिंदी में फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने तीसरे दिन कुल 64 करोड़ की कमाई की थी जिसमें अकेले हिंदी में फिलम ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म के हिंदी भाषा में चार दिनों यानी ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन का डाटा आ गया है.

मेकर्स ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज के ओपनिंग वीकेंड के आंकड़े शेयर किए हैं.

जिसके मुताबिक फिल्म ने हिंदी में चार दिनों मेंं 115.00 करोड़ का कारोबार किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here