सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली मेट्रो में आपत्तिजनक हरकतें करते कपल की वीडियो वायरल, अब सोशल मीडिया पर उठ रही ये मांग

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली मेट्रो में आपत्तिजनक हरकतें करते कपल की वीडियो वायरल, अब सोशल मीडिया पर उठ रही ये मांग

दिल्ली मेट्रो में आपत्तिजनक हरकतें करते कपल की वीडियो वायरल, अब सोशल मीडिया पर उठ रही ये मांग

Delhi News Today: राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो से जुड़ा कोई न कोई वीडियो अक्सर ही सामने आती रहती है. इनमें कई वीडियो अलग-अलग वजहों से खूब वायरल भी होती हैं.

ऐसा ही एक वीडियो फिर से सामने आया है, लेकिन इस बार यह वीडियो किसी के रील्स बनाने या फिर मार-पिटाई का नहीं बल्कि मेट्रो ट्रेन के अंदर युवा प्रेमी जोड़े के अंतरंग होने का है.

आपत्तिजनक हरकत करते कपल की वीडियो वायरल
मेट्रो के अंदर कई मौकों पर यह देखा गया है कि इसमें सफर करने वाले युवा प्रेमी जोड़े आसपास मौजूद लोगों की भीड़ को नजरअंदाज कर ऐसी हरकतें करने लगते हैं, जो उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर नहीं करनी चाहिए. उनकी हरकतों को देख कर वहां मौजूद लोग शर्मा जाते हैं.

इसके बावजूद वह बेशर्मों की तरह अलग ही धुन में रमे रहते हैं. युवाओं की उन हरकतों की वजह से न केवल मेट्रो यात्री असहज होते हैं, बल्कि यह दिल्लीवासियों की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो को बेशर्मी की हद पार करने वाली की पहचान दे रही है.

भीड़ भरे मेट्रो में प्रेमी जोड़ा हुआ अंतरंग
ध्यान देने वाली बात यह है कि दिल्ली मेट्रो में प्रेमी जोड़ों द्वारा आपत्तिजनक हरकतों का सिलसिला लगातार सामने आ रहा है. मेट्रो में सफर करने वाले कपल कई मौकों पर अंतरंग होते नजर आ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें एक युवा जोड़ा आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग
हालांकि, यह वीडियो कब की है और मेट्रो के किस रूट का है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच के दरवाजे के पास बैठा एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हरकत करता नजर रहा है. प्रेमी जोड़े ने ऐसा एक बार नहीं कई बार किया. मेट्रो में सवार एक अन्य यात्री ने उनकी वीडियो बना ली, जो अब वायरल हो रहा है.

जिसे देख कर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इस जोड़े पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने इस वीडियो को मेट्रो को टैग कर इस जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पहले भी वायरल हो चुकी है आपत्तिजनक वीडियो
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मौकों पर मेट्रो में आपत्तिजनक हरकत, झगड़े और डांस करने की वीडियो वायरल हो चुकी है. आए दिन इस तरह की आपत्तिजनक और आपत्तिजनक हरकतों के कारण दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो इन वजहों से काफी चर्चा में रह रही है.

DMRC कर चुका है अपील
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से कई मौकों पर ट्वीट कर मेट्रो में यात्रियों से रील्स या वीडियो न बनाने की अपील की गई. बावजूद इसके लगातार मेट्रो में वीडियो बनाने का सिलसिला जारी है, जिनमें से कुछ वीडियो, मेट्रो यात्रियों द्वारा ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद वायरल हो रही हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सार्वजनिक स्थलों या वाहनों में ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ कानून बनाने की जरूरत है?जिसका जवाब निश्चित ही हां होगा. जिससे मेट्रो में ऐसी आपत्तिजनक हरकतें करने वालों और रील्स बनाने की घटना पर रोक लगाई जा सके.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *