सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Ravindra Jadeja Retirement: पीएम मोदी ने रवीन्द्र जडेजा के संन्यास पर किया ट्वीट, कहा- आपने…

2 मिनट पढ़ें
Ravindra Jadeja Retirement: पीएम मोदी ने रवीन्द्र जडेजा के संन्यास पर किया ट्वीट, कहा- आपने...

Ravindra Jadeja Retirement: पीएम मोदी ने रवीन्द्र जडेजा के संन्यास पर किया ट्वीट, कहा- आपने...

PM Modi On Ravindra Jadeja Retirement: भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. वहीं, अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रवीन्द्र जडेजा के संन्यास पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में पीएम मोदी ने रवीन्द्र जडेजा की जमकर तारीफ की है.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोस्ट में लिखा है- डीयर रवीन्द्र जडेजा, आपने एक ऑलराउंडर के तौर पर शानदार खेल का नजारा पेश किया है. क्रिकेट फैंस आपके खूबसूरत फैंस के अलावा स्पिंग गेंदबाजी औप बेहतरीन फील्डिंग के दीवाने हैं. आपने टी20 फॉर्मेट में जो योगदान दिया, उसके लिए शुक्रिया, आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

 

बताते चलें कि इससे पहले रवीन्द्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा तहे दिल से आभार, मैं टी20 इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह रहा हूं. मैंने हमेशा एक गर्व से दौड़ने वाले घोड़े की तरह अपने देश के लिए 100 फीसदी दिया है और देता रहूंगा… टी20 वर्ल्ड कप जीतना सपने सच होने जैसा है, यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए शुक्रिया.

इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा. बहरहाल, अब रवीन्द्र जडेजा भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. इस तरह टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद भारत के 3 बड़े खिलाड़ी फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *