सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Jharkhand Police Success: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 2 खूंखार नक्सली हथियार सहित आत्मसमर्पण

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jharkhand Police Success: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 2 खूंखार नक्सली हथियार सहित आत्मसमर्पण

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। टीएसपीसी (TSPC) नक्सली संगठन के दो खतरनाक नक्सलियों ने शुक्रवार को हथियारों के साथ आईजी सुनील भास्कर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में टीएसपीसी का एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी गंझू शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने अपने साथ एक एसएलआर राइफल और एक ऑटोमैटिक राइफल के साथ सरेंडर किया, साथ ही दो सौ कारतूस भी पुलिस को सौंपे। जानकारी मिली है कि कुणाल पर चतरा और पलामू जिलों में 16 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं, जबकि रोहिणी पर भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों का नाम चतरा की कई नक्सली वारदातों में सामने आता रहा है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार सुरक्षा अभियान और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशनों के कारण ये नक्सली आत्मसमर्पण करने को मजबूर हुए हैं। झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति मजबूत हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और शांति का माहौल बढ़ेगा और भविष्य में इस तरह के अभियान और भी कारगर होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *