Home देश दुनिया Jharkhand: बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, करोड़ों का इनामी कमांडर मारा...

Jharkhand: बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, करोड़ों का इनामी कमांडर मारा गया

0
60

Jharkhand: बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, करोड़ों का इनामी कमांडर मारा गया

झारखंड के बोकारो जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात से चले ऑपरेशन में सोमवार सुबह तक कुल आठ नक्सली मारे गए, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रैंक का नक्सली कमांडर भी शामिल है। यह ऑपरेशन झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में वर्षों से सक्रिय रहे इस वांछित कमांडर के खात्मे के साथ ऐतिहासिक साबित हुआ है।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADC) संजय आनंदराव लठकर ने बताया कि ऑपरेशन सुबह करीब 5:30 बजे निर्णायक रूप से नक्सलियों से मुठभेड़ में तब्दील हुआ। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया। मौके से AK-47, इंसास समेत कुल 14 अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ADC लठकर ने कहा कि यह पहली बार है जब झारखंड की सुरक्षा एजेंसियों ने करोड़ों का इनामी और उच्च स्तर का नक्सली नेता ढेर किया है। यह कमांडर नक्सली हमलों की कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। इसी को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और आसपास के गांवों की भी सघन तलाशी ली जा रही है।

झारखंड सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस ऑपरेशन को नक्सलवाद के खिलाफ एक निर्णायक झटका बताया है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को गहरी चोट पहुंची है और उनके मनोबल पर भी असर पड़ा है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और ऑपरेशन में शामिल बहादुर जवानों को जल्द सम्मानित किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here