Home देश दुनिया Jhansi woman death: पति और ससुराल पर आरोप, मायके ने सड़क जाम...

Jhansi woman death: पति और ससुराल पर आरोप, मायके ने सड़क जाम किया

0
29

Jhansi woman death: पति और ससुराल पर आरोप, मायके ने सड़क जाम किया

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में 27 वर्षीय महिला केसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। अस्पताल में मृत्युपूर्व दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति, देवर और सास-ससुर पर मारपीट का आरोप लगाती दिखाई दे रही है। महिला ने कहा, “मुझे पति, देवर और सास-ससुर ने मारा है, भगवान बचाओ…”।

केसर का मायका गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम लखावती में है। 2019 में केसर का विवाह झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के देवेन्द्र से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। पति देवेन्द्र और उनके पिता झांसी महानगर में अलग रहने लगे, जबकि केसर अपने पति के दादा-दादी के साथ गांव में रह रही थी। कोर्ट में भी दोनों का मामला चल रहा था और फैसले तक केसर को ससुराल में 5 बीघा जमीन पर खेती करने की अनुमति थी।

शनिवार की दोपहर केसर अपने खेत में मसूर की फसल काट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पति देवेन्द्र अपने पिता, भाई और मां के साथ वहां पहुंचे और फसल काटने लगे। केसर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घायल होने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। केसर को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद आक्रोशित मायके वालों ने सड़क जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस रुपये लेकर मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इस घटना ने इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here