सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

छेड़खानी की शिकार जापानी युवती ने भारत छोड़ा, स्वाति मालीवाल ने कहा- “खून खौल रहा है..”

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

होली के दिन छेड़खानी की शिकार जापानी युवती ने भारत छोड़ा, स्वाति मालीवाल ने कहा- “खून खौल रहा है..”

एक किशोर सहित तीनों आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले हैं. पीड़ित युवती भी उसी इलाके में रहती थी.

दिल्ली में होली के दिन जापान की एक युवती से छेड़खानी और मारपीट के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि युवा जापानी पर्यटक मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में रह रही थी. तीनों आरोपी, जिनमें से एक किशोर है, वो भी उसी इलाके के हैं. लड़की ने घटना की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और भारत से बांग्लादेश के लिए रवाना हो गई.

पुलिस ने एक बयान में कहा, “लड़की ने ट्वीट किया है कि वह बांग्लादेश पहुंच गई है और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है.”

(DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर किया ट्वीट

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर ट्वीट कर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, “जितनी बार ये वीडियो देख रही हूं, उतनी बार खून खौल रहा है. चाहे कुछ हो जाए, इनमें से किसी को नहीं छोड़ूंगी, हम सुनिश्चित करेंगे इनमें से एक-एक लफ़ंगा सलाख़ों के पीछे पहुंचेगा.”

Advertisement

होली खेलते हुए युवकों की एक टोली ने जापानी युवती के साथ की बदसलूकी

होली खेलते हुए युवकों की एक टोली ने जापानी युवती के साथ बदसलूकी की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले में पीड़िता की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन दिल्ली पुलिस खुद से संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में “होली है” के नारों के बीच पुरुषों की एक टोली जापानी युवती को घेरकर पकड़ते हुए और उस पर जबरदस्ती रंग डालते हुए दिखाई दे रही है. वीडियो में एक लड़के को युवती के सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है. पुरुषों से घिरी युवती को हालात से बचने के लिए वीडियो में ‘बाय बाय’ कहते हुए भी सुना जा सकता है.

बाद में जापानी युवती जैसे ही वहां से निकलने लगती है, एक आदमी उसे पकड़ने की कोशिश करता है. ऐसे में युवती विरोध स्वरूप उसे थप्पड़ भी जड़ देती है. युवती रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है और लगभग पहचान में नहीं आ रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *