सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के दल पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमले की घटना दक्षिणी कश्मीर जिले के पिंगलाना इलाके में हुई। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।’’पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर रवाना किया गया है और इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन से जुड़े नसीर अहमद भट के रूप में हुई है, जो नौपोरा बसकुचन शोपियां का निवासी था। उन्होंने कहा, एके राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। वह कई आतंकी अपराधों में शामिल था और हाल ही में एक मुठभेड़ से निकलने में कामयाब रहा था। इससे पहले, पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी के बाद, वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर गोलीबारी शुरू कर दी। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुए हैं, जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया जा रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *