Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, अमरनाथ यात्रा से पहले हाई अलर्ट

0
32

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, अमरनाथ यात्रा से पहले हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक बार फिर आतंकियों की हलचल से हलचल मच गई। जिले के चटरू क्षेत्र के कुचल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ घने जंगलों में तब शुरू हुई जब 2 जुलाई की शाम को आतंकियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े दो से तीन आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। आतंकियों को बेअसर करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

इस बीच, अमरनाथ यात्रा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 3 जुलाई से यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा और तीर्थयात्री बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से पवित्र गुफा की यात्रा करेंगे।

यात्रा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) समेत पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष रूप से काफिले की निगरानी, ड्रोन कैमरों से मॉनिटरिंग और संवेदनशील इलाकों में CRPF की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

प्रशासन और सुरक्षाबल इस बात को सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि अमरनाथ यात्रा शांति और सुरक्षा के बीच संपन्न हो, जबकि एक तरफ आतंकियों के खिलाफ अभियान को भी पूरी मुस्तैदी से अंजाम दिया जा रहा है।a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here