सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Army Vehicle Accident: खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 1 जेसीओ सहित 3 जवान शहीद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में आज सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। तीनों जवान डोगरा रेजिमेंट की 14वीं बटालियन के थे। मिली जानकरी के मुताबिक माछल सेक्टर के फॉरवर्ड एरिया में रेगूलर ऑपरेशनल टास्क के दौरान भारतीय सेना के तीन जवान खाई में गिर गए। सेना के अनुसार, एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और दो ओआर के जवानों को ले जा रहा वाहन बर्फ के कारण फिसल गया और गहरी खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के सूचना मिलते ही निकटतम चौकी से सैनिकों के बचाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरु किया गया। आज सुबह सवा चार बजे से पौने पांच बजे के बीच खराब मौसम के बावजूद जवानों ने हादसे के शिकार तीनों जवानों के शव खोज लिए।

हिमाचल प्रदेश के शहीद जवानों की पहचान की पहचान हवलदार अमरीक सिंह (39) निवासी ग्राम मंडवारा, मारवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना और अमित शर्मा (23) निवासी तलसी खुर्द, किर्विन, हमीरपुर के तौर पर हुई है। हमीरपुर के सिपाही अमित शर्मा चार साल पहले ही फौज में भर्ती हुई थी। साल 2019 में उन्होंने सेना ज्वाइन की थी। वह अपने पीछे अपने माता पिता छोड़ गए हैं। वहीं, ऊना के हवलदार अमरिक सिंह साल 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। उनका 11 साल का एक बेटा है। वह अपने पीछे बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से दोनों जवानों के घरों पर मातम छाया है। सूत्रों के मुताबिक तीनों बहादुर जवानों के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *