सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंक पर करारा प्रहार: SIA की घाटी में बड़ी छापेमारी अभियान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंक पर करारा प्रहार: SIA की घाटी में बड़ी छापेमारी अभियान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने घाटी में आतंक के नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से व्यापक पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई श्रीनगर, गांदरबल, हंदवाड़ा, सोपोर और बारामुला के कुल 11 ठिकानों पर एक साथ की गई। छापेमारी में SIA की टीमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मिलकर जुटी रहीं।

सूत्रों के अनुसार, छापे उन लोगों के ठिकानों पर डाले गए जो आतंकियों के साथ सीधा या परोक्ष संबंध रखते हैं। इनमें ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और उनके हमदर्द भी शामिल हैं, जो घाटी में आतंकी नेटवर्क को न केवल समर्थन देते हैं बल्कि उसे संचालित भी करते हैं। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन तलाशी अभियान के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, छापे के दौरान संबंधित क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिससे कानूनी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे। SIA का मानना है कि संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के सीधे संपर्क में हैं और उनके इशारे पर घाटी में संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहे थे।

Advertisement

खास बात यह है कि ये संदिग्ध सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप और सिग्नल का इस्तेमाल कर आतंकियों को सुरक्षा बलों की मूवमेंट और महत्वपूर्ण ठिकानों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेजते थे। इससे पहले 11 मई को भी SIA ने आतंक से जुड़ी एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ करने के लिए अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी।

सुरक्षा एजेंसियों का यह सख्त रुख इस बात का संकेत है कि अब आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और तेज़ की जाएगी। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि घाटी में स्थायी शांति और सामान्य जनजीवन की बहाली के लिए आतंक के हर नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना आवश्यक है। यह छापेमारी अभियान उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *