सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

UP के सहारनपुर से जैश का आतंकी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा की हत्या का था प्लान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी एटीएस ने सहारनपुर से जैश-ए- मोहम्मद के एक आतंकी मुहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी तहरीख ए तालिबान पाकिस्तान से भी जुड़ा है। पकड़े गए आतंकी से पता चला है कि उसे बीजेपी से निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क सौंपा गया था। ATS का कहना है कि सूचना मिली थी कि गांव कुंडाकलां, थाना गंगोह सहारनपुर में एक युवक जेईएम और टीटीपी की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद युवक को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। 8 अगस्त को ATS ने नदीम और उसके भाई तैमूर को पकड़कर ले गई थी। तैमूर भी अभी ATS की गिरफ्त में है। खुफिया एजेंसियों से नदीम के आतंकी संगठनों के संपर्क में आकर फिदायीन हमले की तैयारी किये जाने की सूचना मिली थी। एडीजी के अनुसार नदीम के मोबाइल की पड़ताल करने पर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। एक पीडीएफ फाइल मिली, जिसका शीर्षक एक्सप्लोसिव कोर्स फिदाए फोर्स है। उसके मोबाइल से पाकिस्तान व अफगानिस्तान में बैठे जैश-ए-मुहम्मद समेत अन्य आतंकी संगठनों के सक्रिस सदस्यों से की गई चैटिंग व वाइस मैसेज भी मिले हैं। आपको बता दें कि बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा हजरत पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आई थीं। देश के कई हिस्सों से नूपुर शर्मा का समर्थन करने की वजह से लोगों पर हमले की खबर सामने आई है। उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड और अमरावती का उमेश कोल्हे हत्याकांड कई दिनों तक अखबारों की सुर्खियां बना था। वहीं, नूपुर शर्मा की हत्या के इरादे से सीमा पार कर आया एक पाकिस्तानी शख्स भी बीएसएफ के हतथे चढ़ा था। ऐसे में नदीम का भी नूपुर की हत्या के मकसद से पकड़े जाना काफी चिंताजनक है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *