सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Jaipur Reservation Protest: आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर में बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

3 मिनट पढ़ें
Jaipur Reservation Protest

Jaipur Reservation Protest: आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर में बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

जयपुर, 1 जुलाई : राजस्थान की राजधानी जयपुर में घुमंतू और अर्ध घुमंतू जातियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। सभा समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने की घोषणा की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

जानकारी के अनुसार, विद्याधर नगर क्षेत्र में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। शाम करीब छह बजे सभा समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का ऐलान किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें निर्धारित स्थान पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़ गए। इसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ के नहीं मानने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से पीछे हटाया और क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि हंगामे के दौरान पथराव की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति कायम है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि पथराव में हुए नुकसान और घायलों की संख्या का आकलन किया जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *