Home मैं भी रिपोर्टर Free medical camp Delhi: जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश का त्रि-दिवसीय नि:शुल्क मेगा...

Free medical camp Delhi: जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश का त्रि-दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच,शिविर सम्पन्न, 800 से अधिक लोगों ने लिया लाभ : जितेंद्र जैन

0
56

Free medical camp Delhi: जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश का त्रि-दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच,शिविर सम्पन्न, 800 से अधिक लोगों ने लिया लाभ : जितेंद्र जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश द्वारा मानव सेवा के अद्भुत संकल्प को साकार करते हुए उत्तरी पीतमपुरा स्थित श्री जैन स्थानक में भव्य त्रि-दिवसीय निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशाल सेवा अभियान का सफल नेतृत्व जैन कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने किया, जिनकी दूरदर्शिता और समाजसेवा के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। शिविर के प्रथम दिन डॉकपेट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के चिकित्सकों की टीम ने दंत चिकित्सा, आर्थोपेडिक परामर्श, डाइटिशियन सलाह, बीपी, शुगर सहित विभिन्न रोगों की जांच की। इसके बाद 21 और 22 मार्च को गुरु अमर नेत्र चिकित्सा केन्द्र, मादीपुर के चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों की जांच के साथ लगभग 90 मोतियाबिंद रोगियों को सर्जरी के लिए पंजीकृत किया गया। वहीं 22 मार्च को इंडियन कैंसर सोसायटी के सहयोग से कैंसर जांच भी की गई।

प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित इस शिविर में स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के संचालन में अनिल जैन (चांदनी चौक वाले), सुशील जैन (पाथरी वाले) सह कोषाध्यक्ष जैन कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश, सुरेश कुमार जैन प्रशांत विहार श्री संघ के अध्यक्ष तथा जैन कॉन्फ्रेंस की ज्ञान प्रकाश योजना के राष्ट्रीय चेयरमैन और आगम श्री फाउंडेशन व स्थानीय श्रीसंघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, डीसीपी ब्रह्मजीत सिंह शौकीन, निगम में सदन के नेता प्रवेश वाही, निगम पार्षद अनीता नरेश जैन, डॉ. अमित नागपाल, ज्योति नितिन अग्रवाल, स्मिता कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर में पहुंचकर सेवा कार्य की सराहना की और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त जैन समाज से जैन काॅन्फ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश जैन ‘काहनी’, रा. उपाध्यक्ष जयकुमार जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश सुराना जैन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विपुल जैन, ज्ञान प्रकाश योजना के रा. अध्यक्ष व जैन महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष नरेश आनन्द प्रकाश जैन व ज्ञान प्रकाश योजना के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री सुरेश कुमार जैन, रा. कार्यकारिणी समिति सदस्य करतार सिंह जैन, दिल्ली प्रदेश कार्याध्यक्ष राजेश कुमार जैन, उत्तरी पीतमपुरा श्रीसंघ अध्यक्ष व जैन काॅन्फ्रेंस दिल्ली प्रमुख मार्गदर्शक जयभगवान जैन ‘रिठाल’, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अभय जैन, दिल्ली उपाध्यक्ष व पूर्वी पीतमपुरा श्रीसंघ अध्यक्ष संजय जैन, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष शिखरचन्द जैन, दिल्ली महामंत्री ललित ओसवाल जैन, दिल्ली कार्यकारी महामंत्री सन्दीप जैन ‘सोनू’, वरिष्ठ मंत्री दीपक जैन (बिनौली वाले), कानूनी सलाहकार मंत्री संजीव जैन, जैन महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल जैन, दिल्ली प्रदेश जीव दया योजना अध्यक्ष सुधीर ओसवाल जैन एवं वैय्यावच्च योजना अध्यक्ष सुभाष पारख जैन, अहिंसा विहार श्रीसंघ अध्यक्ष व दिल्ली काॅन्फ्रेंस पर्यवेक्षक हेमचन्द जैन, प्रशान्त विहार श्रीसंघ पूर्व अध्यक्ष जगदीश जैन, दिल्ली जैन महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एस.पी. जैन, अल्पसंख्यक योजना अध्यक्ष सम्पतराज चोरड़िया जैन, नरेन्द्र जैन (पश्चिम विहार), जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय जैन (प्रशांत विहार), दिल्ली प्रान्त युवा अध्यक्ष विनीत जैन, जन कल्याण योजना के चेयरमैन सुदर्शन जैन, जैन काॅन्फ्रेंस महिला समिति (दिल्ली प्रदेश) अध्यक्षा शीला नरेश जैन एवं महामंत्री रूबी जैन आदि के अलावा अनेक सामाजिक महानुभावों ने उपस्थित होकर आयोजन की महत्ता को द्विगुणित बनाया।


इस अवसर पर जैन कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा कि, “भगवान महावीर का जीवन हमें सेवा, करुणा और मानव कल्याण का संदेश देता है। हमारा प्रयास है कि, समाज का हर जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचे। जैन कॉन्फ्रेंस आगे भी इसी प्रकार समाजहित में बड़े स्तर पर सेवा कार्य करती रहेगी।

Jain Conference Delhi health camp, free medical camp Delhi, mega health checkup camp, Jain community service Delhi, Mahavir Jayanti event Delhi, eye checkup camp Delhi, cancer screening camp India, Indian Cancer Society camp, Guru Amar Eye Centre camp, healthcare camp Pitampura, social service event Delhi, free health services India

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here