जय बापू, जय भीम, जय संविधान इस देश की अंतरात्मा की आवाज है – आदेश भारद्वाज

0
189
आदेश भारद्वाज
जय बापू, जय भीम, जय संविधान इस देश की अंतरात्मा की आवाज है - आदेश भारद्वाज

जय बापू, जय भीम, जय संविधान इस देश की अंतरात्मा की आवाज है – आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ब्लाक कांग्रेस ब्लॉक समिति की बैठकों में “जय बापू जय भीम जय संविधान” की गूंज सुनाई देती रही। करावल नगर जिला कांग्रेस के तहत आने वाले सभी ब्लॉक बैठकों में जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज, लोकसभा प्रभारी रमेश सब्बरवाल मनोज यादव सचिव एआईसीसी जिला प्रभारी लक्ष्मण रावत, दीपक वशिष्ठ और फरीद शाह ने भी अलग अलग बैठकों में पहुंचकर जय बापू जय भीम जय संविधान को मूलमंत्र मानकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव बापू के बताए पर चलकर सत्य अहिंसा और अमन शांति का पैगाम देती रही है। आजादी से आजतक कांग्रेस ने इस रास्ते से अलग कभी चलने का काम नहीं किया। क्योंकि बापू ने हमें सिखाया कि शांति और एकता से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेरित करती हैं कि हमें हर परिस्थिति में सत्य और नैतिकता का साथ देना चाहिए। जय भीम का उदघोष हमें सामाजिक असमानता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ सतत खड़े रहने की शक्ति देता है ताकि हम जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव को खत्म करने को अग्रसर रहें।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। यह हर नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अवसर प्रदान करता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे प्रगतिशील और समावेशी दस्तावेज है। जबकि आज कुछ सत्तानशीं लोग संविधान को बदलकर देश में असमानता का भाव लाना चाहते हैं। वह लोग नफरत और द्वेष भाव को अपनाकर हमारी सामाजिक एकता को तोड़ना चाहते हैं ताकि हम जाति, धर्म को लेकर आपस में लड़ते रहें और शिक्षा, रोजगार, महंगाई और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दे गौण रह जाएं। लेकिन कांग्रेस सड़क से संसद तक आम जनता की आवाज बनकर उनके हक हुकूक की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर, विधानसभा परताशी डॉ पी के मिश्रा ईश्वर बागड़ी अली मेहंदी लोकेंद्र चौधरी मंगेश त्यागी डॉ एस पी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद सैनी, परवीन भड़ाना सुजीत सिंह राजन पांडे विनोद कुमार नेत्र पाल डॉ वी आर चौधरी , नेत्रपाल आर्य, राम बिलाश शर्मा राकेश ठाकुर एडवोकेट सतबीर सिंह सुजीत सिंह,शेज़ाद खान फ़क़ीर चंद राज ठाकुर देवेंद्र सिंह सुरेंद्र कोच नरेश पाल मुनेश कुमार बलजीत शर्मा रेखा देवी कविता बिंदल जी पी एस रावत देवेंद्र शर्मा सुभाष चक्रवर्ती बीर सिंह वसीम मलिक यश कुमार संजय भारद्वाज एडवोकेट आदित्य भारद्वाज कमल सिंह अशोक दुबे बाले राम पवार रविन्द्र चौहान ननवा प्रधान सुनहरी अनुराग व अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here