Home मैं भी रिपोर्टर  Delhi garbage problem: जहांगीरपुरी का सफाई सिस्टम लड़खड़ाया : एम्.एल.भास्कर

 Delhi garbage problem: जहांगीरपुरी का सफाई सिस्टम लड़खड़ाया : एम्.एल.भास्कर

0
102

 Delhi garbage problem: जहांगीरपुरी का सफाई सिस्टम लड़खड़ाया : एम्.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जहांगीर पुरी में गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। विशेषकर वार्ड नंबर 18 के आई एवं जे ब्लॉक में हालात बेहद खराब हैं। यह जानकारी देते हुए जहांगीर पुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम एल भास्कर ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गलियों में गंदा पानी जमा रहने से बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एम एल भास्कर ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। चारों ओर गंदगी का आलम है, लेकिन संबंधित अधिकारी और क्षेत्रीय निगम पार्षद इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय निगम पार्षद से मांग की कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा कूड़े के ढेरों को जल्द हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के निवासियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here