Home मैं भी रिपोर्टर Jafrabad Animal Market: जाफराबाद में अवैध पशु मंडी बन रही है लोगो

Jafrabad Animal Market: जाफराबाद में अवैध पशु मंडी बन रही है लोगो

0
27

Jafrabad Animal Market: जाफराबाद में अवैध पशु मंडी बन रही है लोगो
की परेशानी की वजह : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा उत्तरी जोन एमसीडी के डिप्टी चेयरमैन व कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त, उत्तर पूर्वी जिला को एक शिकायत पत्र लिखा है जिसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, शाहदरा उत्तरी जोन, एमसीडी व जिला मजिस्ट्रेट, उत्तर पूर्वी दिल्ली को को भी दी है जिसमे कहा गया है कि जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे अवैध पशु मंडी, अतिक्रमण एवं खुले में पशु वध रोकने हेतु तत्काल कार्यवाही की जाए । मुकेश बंसल का कहना है कि जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे एवं आसपास के क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अजहा (28 तारीख) को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से पशुओं की मंडी लगाई जा रही है।

उक्त मंडी के कारण मुख्य सड़क पर भारी अतिक्रमण हो रहा है, जिससे आम जनता को गंभीर ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि पर्यावरणीय नियमों, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों का भी उल्लंघन कर रही है। खुले में पशुओं को बांधना, सड़क पर गंदगी फैलना तथा भीड़‌भाड़ वाले क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here