सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Anupamaa के वनराज शाह के साफ कर दिए थे जूते जैकी चैन ने,एक्टर बोले- ‘मुझे सिखाया कि जमीन…’

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

जब जैकी चैन ने Anupamaa के वनराज शाह के साफ कर दिए थे जूते, एक्टर बोले- ‘मुझे सिखाया कि जमीन…’

सुधांशु पांडे ने हॉलीवुड फिल्म द मिथ में जैकी चैन के साथ काम किया है. उन्होंने उनके साथ का एक किस्सा शेयर किया है.

टीवी सीरियल अनुपमा कई सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो में अनुपमा की पूरी स्टारकास्ट ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है. शो में वनराज शाह ने नेगेटिव किरदार निभाया है लेकिन फिर भी उन्होंने घर-घर में अपनी अलग पहचान बना ली है. अब लोग उन्हें सुधांशु नहीं बल्कि वनराज शाह के नाम से जानते हैं. सुधांशु ने टीवी में काम करने से पहले कई फिल्मों में भी काम किया है. अब सुधांशु ने जैकी चैन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है. सुधांशु ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे जैकी चैन ने एक बार उनके जूते साफ कर दिए थे.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में सुधांशु ने जैकी चैन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. सुधांशु ने उनके साथ हॉलीवुड फिल्म द मिथ में काम किया था. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जैकी चैन ने उनके जूते साफ कर दिए. जिसे देखकर सुधांशु चौंक गए थे.

क्यों किए सुधांशु के जूते साफ

Advertisement

सुधांशु ने बताया कि ‘फिल्म की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर को उनके जूते साफ करने के लिए असाइन किया गया था. एक दिन उसके पैर गंदे थे तो जगह गंदी ना हो इसके लिए जैकी चैन ने कपड़ा उठाया और मेरे जूते साफ कर दिए. इसे देखकर मैं चौंक गया. उस किस्से ने मुझे सिखाया कि जमीन से जुड़े रहना क्या होता है.’

अनुपमा छोड़ने वाले हैं एक्टर?

बीते कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि वनराज शाह अनुपमा छोड़ने वाले हैं. शो छोड़ने की खबर पर भी सुधांशु ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा-मेरे मन में कभी शो छोड़ने का ख्याल भी नहीं आया है. मैंने कभी किसी को ये बात बोली भी नहीं है. मुझे लगता है जिस शो को हमने बनाया है इतने खून-पसीने, मेहनत से, उस शो को कैसे छोड़ सकता हूं. वनराज शाह का किरदार जो आइकॉनिक बन चुका है उसे कैसे छोड़ दूं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *