सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 जवान शहीद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आज बड़ा हादसा हुआ है। यहां ITBP के जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई है। इस एक्सीडेंट में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत की खबर है जबकि 37 अन्य घायल हुए है। आईटीबीपी के जवानों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया था। जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है, उसमें कुल 39 जवान सवार थे। इसमें 37 जवान ITBP के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। ये हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है और ये जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। ये वही जवान थे, जिनकी अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि ऐसी खतरे वाली जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। जवानों से भरी बस के नदी में गिरने की खबर सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों की भारी भीड़ यहां दिखाई दे रही है और जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जितने जवान घायल हुए थे, उन्हें सबसे पहले पहलगाम के हॉस्पिटल में ले जाया गया था, इसके बाद जिन्हें ज्यादा गंभीर चोट लगी है, उन जवानों को श्रीनगर ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी के दो कर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ने बताया कि हताहतों को ले जाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *