सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘हम सारी मुस्लिम सीटें भी जीत लें तो हैरानी नहीं’, BJP नेता मनोज तिवारी ने दावे के पीछे दी ये दलील

2 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

'हम सारी मुस्लिम सीटें भी जीत लें तो हैरानी नहीं', BJP नेता मनोज तिवारी ने दावे के पीछे दी ये दलील

Advertisement

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा के चु्नावी समर में सभी सियासी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. जहां आम आदमी पार्टी को सत्ता में लौटने की उम्मीद है वहीं बीजेपी कह रही है कि इस बार हम दिल्ली में बड़ा उलटफेर करेंगे. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि हम इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटें जीत लें तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए. साथ ही उन्होंने मुस्लिम सीटों पर भी बड़ी बात कह दी.

मनोज तिवारी ने कहा, “दिल्ली के लोग बहुत समय से इस इंतजार में थे कि पीएम मोदी कुछ कहें, उनकी गारंटी मिले, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया है तो उनकी गारंटी मतलब गारंटी पूरी होनी की गारंटी है. पीएम मोदी की गारंटी के बाद अगर हम सारी मुस्लिम सीटें भी जीत लें तो आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए.”

 

 

Advertisement

बीजेपी जो कहती है पूरा करती है- तिवारी
मनोज तिवारी ने कहा, “बीजेपी जो कहती है वो पूरा करती है और बीजेपी वही कहती है जो वह पूरा कर सकती है. जब बीजेपी ने ये कह दिया कि हम प्रत्येक महिला को 2500 रुपये महीना देंगे, गर्भवती महिला को 21000 रुपये देंगे, हर बुजुर्ग को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देंगे तो मुझे नहीं लगता है कि कोई नहीं लेना चाहेगा.”

’70 सीटें मिल जाएं तो आश्चर्य नहीं’
साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने कहा था हम 1000 रुपये देंगे. उन्होंने पंजाब में नहीं दिया, पंजाब में नहीं दिया और हमने जो कहा है वो हम करके रहेंगे. ऐसे में अगर हमें 70 की 70 सीटें भी मिल जाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *