सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Rinku Singh: टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में बांटे पैसे? सामने आया वीडियो, जानें पूरे मामले का सच

2 मिनट पढ़ें
Rinku Singh

Rinku Singh: टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में बांटे पैसे? सामने आया वीडियो, जानें पूरे मामले का सच

Advertisement

Rinku Singh Aligarh House: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. रिंकू सिंह को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. रिंकू का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि वे पैसे बांट रहे थे. रिंकू ने अलीगढ़ में नया घर बनवाया है. यहां गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया था. वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया है कि रिंकू इसी कार्यक्रम में पैसे बांटे है.

टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू ने अलीगढ़ में घर बनवाया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा था. इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए. रिंकू ने अपने यहां काम करने वाले शेफ और बाकी लोगों पैसे बांटे. इसके कई वीडियो एक्स पर शेयर किए गए हैं. हालांकि रिंकू की तरफ से इस मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे रिंकू –

रिंकू सिंह 22 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हैं. इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच चेन्नई में आयोजित होगा. यह मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा. इसी तरह तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट में और चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में आयोजित होगा. इस सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा.

Advertisement

रिंकू का अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन –

रिंकू भारत के लिए अभी तक 2 वनडे और 30 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने टी20 मैचों में 507 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं. रिंकू आईपीएल में 45 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 893 रन बनाए हैं. वे इस टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *