सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी मिलना बेहद मुश्किल : राहुल टांक

3 मिनट पढ़ें
मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी मिलना बेहद मुश्किल : राहुल टांक

मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी मिलना बेहद मुश्किल : राहुल टांक

Advertisement

मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी मिलना बेहद मुश्किल : राहुल टांक

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राहुल टांक का कहना है कि हमारे देश में कई सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों में भिन्न भिन्न श्रेणी के कर्मचारी देशवासियों को अपनी सेवा प्रदान कर रहें है,, लेकिन इन सभी श्रेणियों का यदि आकलन किया जाए तो बाकी सभी के अनुपात में सफाई कर्मचारियों की मृत्यु दर काफी हद तक ज्यादा है।

राहुल कहते हैं अफसोस की बात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली की प्रमुख सरकारी इकाई दिल्ली नगर निगम में मृत कर्मचारी जिन्होंने जीते जी धरती मां का श्रृंगार करते हुए देशवासियों को अपनी बहुमूल्य सेवा प्रदान की और आज उनके मरणोपरांत उसके परिवार के सदस्य एक अस्थाई नौकरी पाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे है। सोचने का विषय है कि वो परिवार जिनके घर में कभी 40 से 50 हजार रुपए प्रतिमाह का वेतन आता था, आज वो एक एक रुपए के लिए मोहताज है और भीख मांगने तक पर मजबूर है।

Advertisement

राहुल टांक का कहना है कि कोई यूपीएससी का अभ्यर्थी भी यदि मेहनती है तो एक–दो या हद से हद तीसरी बार की परीक्षा देकर क्वालीफाई हो ही जाता है लेकिन एक मृत सफाई कर्मचारी के आश्रित को अनेकों परीक्षाओं से गुजर कर दो बार 89 दिनों की नियुक्ति तो बामुश्किल मिल जाती है लेकिन दैनिक वेतन भोगी पद की नियुक्ति पाना तो लोहे के चने चबाने के समान समझो, और ये प्रक्रिया आसान होने की बजाय दिन प्रतिदिन कठिन होती जा रही है। उनके अधिकार की नौकरी पाने के लिए उनसे इतनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा जाता है, जिन्हे पूरी करते करते वो लोग थक हार कर घर बैठ जाते है क्योंकि वो रोज़ रोज़ दफ्तर के चक्कर लगाकर दुनिया भर के कर्जदार हो जाते है।

ये हाल दिल्ली नगर निगम के लगभग सभी बारह जोनों का है,जिनमे शासन प्रशासन की ओर से सुधार करने की बेहद आवश्यकता है।। अंत में राहुल टांक ने ये भी कहा कि यदि इस व्यवस्था में जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो दिल्ली के प्रत्येक जोन में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जायेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *