Home आमने सामने प्रदूषण पर जमीनी कार्रवाई तेज करना जरूरी सरकार के कदम स्वागत योग्य...

प्रदूषण पर जमीनी कार्रवाई तेज करना जरूरी सरकार के कदम स्वागत योग्य : श्रीदत्त शर्मा

0
73
श्रीदत्त शर्मा

प्रदूषण पर जमीनी कार्रवाई तेज करना जरूरी सरकार के कदम स्वागत योग्य : श्रीदत्त शर्मा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा जिला स्तर पर निगरानी और कार्रवाई को तेज करने के कदम का वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक घोंडा श्री दत्त शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को केवल मौसमी समस्या मानने के बजाय उसके स्रोतों पर लगातार कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। दत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान, प्रमुख प्रदूषण स्रोतों का आकलन तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश देना महत्वपूर्ण पहल है। हालिया जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में सड़क की धूल, निर्माण गतिविधियों, कचरा जलाने, अवैध पार्किंग और यातायात जाम जैसे कारणों पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। लंबित सड़क एवं सिविल कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए तमाम स्तरों पर इंतजाम कर रही है। हॉटस्पॉट आधारित निगरानी से उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा, जहां प्रदूषण के स्रोत अधिक प्रभावी हैं। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशों को कागजों तक सीमित न रखकर नियमित निरीक्षण और मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभागों, स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है। सरकार की ओर से सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक जागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाने की भी जानकारी दी गई है, जिसमें विभिन्न विभागों, संस्थानों, उद्योगों और नागरिकों को जोड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here