सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पीड़ितों के हक के साथ साथ लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना महत्वपूर्ण : आदेश भारद्वाज

2 मिनट पढ़ें

पीड़ितों के हक के साथ साथ लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना महत्वपूर्ण : आदेश भारद्वाज

Advertisement

पीड़ितों के हक के साथ साथ लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना महत्वपूर्ण : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : कर्तव्य पथ पर हमारे लिए हार या जीत महत्वपूर्ण नहीं बल्कि शोषित, वंचित और पीड़ितों के हक के साथ साथ लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना महत्वपूर्ण है, यह कहना है करावल नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदेश भारद्वाज का। अभी हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाली कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नहीं चाहता कि उनके कार्यकर्ताओं पर लगातार हार का कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े।

इसी विषय पर आदेश भारद्वाज ने भी अपने कार्यकर्ताओं को फिर से एकजुट होकर पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों में जुट जाने का संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता के मुद्दों को उठाती आई है और अबकी बार हम पहले से भी ज्यादा आक्रामकता और मुखरता के साथ जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम करेंगे। पहले भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ हमने ही शराब घोटाले, डीटीसी घोटाले और शीश महल जैसे मुद्दों को भाजपा से पहले उठाया
था।

Advertisement

आदेश भारद्वाज ने सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि “विचारधाराओं की लड़ाई में हम कभी हारते नहीं है, वहां या तो हम जीतते हैं या सीखते हैं।” हम अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे और फिर से लोगो के बीच रहकर उनकी आवाज बनेंगे। कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा सेचलने वाली पार्टी है इसलिए हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपनी बात लोगो तक और लोगों की बात सत्ता तक पहुंचाने का काम करेंगे। हमारे साथियों ने अपने भरपूर प्रयासों से लोगों को जागरूक करने का काम किया है। और यह भी सच है कि लोगों का अपार प्यार और सम्मान हमें मिला भी, लोगो के मन में आज भी कांग्रेस के लिए सम्मान है और कांग्रेस के किया कार्यों को याद करते हैं। लेकिन हम लोगों के उस जज्बे को वोटो में तब्दील नहीं कर सकें। इसलिए हम इस बार पहले से भी ज्यादा मेहनत करेंगे और आम लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज बनेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *