सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गुजरात चुनाव: इसुदान गढ़वी बने ‘आप’ के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए इसुदान गढ़वी को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ने गढ़वी को सीएम चेहरे के तौर पर चुना है। केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, पार्टी को सीएम चेहरे का चयन करने के लिए 16,48,000 प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें से 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसुदान गढ़वी को सीएम चेहरे के रूप में चुना। केजरीवाल ने कहा, आज आप पार्टी के सीएम चेहरे की घोषणा नहीं कर रही है, बल्कि यह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा कि आप के पक्ष में लहर है। गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी जनमत सर्वे गलत साबित होंगे। नतीजे आ चुके हैं। अपने दावों के समर्थन में केजरीवाल ने कहा, अतीत में जब आप ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब कोई जनमत सर्वे आप के पक्ष में एक भी सीट नहीं दिखा रहा था। लेकिन, पार्टी ने 28 सीटें जीतकर सरकार बनाई। पंजाब में, आप ने ओपिनियन पोल को गलत साबित कर दिया है। गुजरात में भी इस बार ओपिनियन पोल गलत साबित होने जा रहे हैं।’

कहते हैं कि इसुदान गढवी को महामंथन शो से ही राज्य स्तरीय पहचान मिली। वह इस शो में देसी और बेबाक अंदाज में आम लोगों और किसानों की समस्याएं उठाते थे। यह शो गुजरात में बेहद लोकप्रिय हुआ। एक पत्रकार के तौर पर इसुदान गढवी अहमदाबाद, पोरबंदर, वापी, जामनगर और गांधीनगर जैसे कई शहरों में रिपोर्टिंग की। इसुदान गढ़वी ने पिछले साल पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में कदम रखा। तब उन्होंने घोषणा की थी कि वह राजनीति में भी आम लोगों और किसानों के लिए काम करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि आप मुझ पर भरोसा करें और विजयी बनाएं यदि मैंने आपके सपनों को साकार नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा।द्वारका जिले के पिपलिया गांव के किसान परिवार से आए इसुदान गढ़वी अन्य पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं, जो राज्य की आबादी का 48 फीसद है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *