सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

ISRO: इसरो ने लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का पहला सफल परीक्षण किया

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

ISRO: इसरो ने लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का पहला सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को इसरो ने लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का पहला बड़ा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इसरो इस इंजन को विकसित कर प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) की पेलोड क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस सफलता की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इसरो ने अपनी अंतरिक्ष मिशन क्षमताओं को नए स्तर तक ले जाने में एक और उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का पहला बड़ा हॉट टेस्ट सफल रहा।

Advertisement

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस इंजन का परीक्षण इसरो की नई सुविधा में किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम यात्रा के दौरान राष्ट्र को समर्पित किया था। इस परीक्षण से भारत की अंतरिक्ष क्षमता को मजबूती मिलेगी और भविष्य के मिशनों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *