सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

गाजा पर फिर मौत बरसाने लगा इजरायल! स्ट्राइक लील गई 87 जानें, तबाही के मंजर के बीच UN की बड़ी चेतावनी- गहरा रहा…

3 मिनट पढ़ें
इजरायल

गाजा पर फिर मौत बरसाने लगा इजरायल! स्ट्राइक लील गई 87 जानें, तबाही के मंजर के बीच UN की बड़ी चेतावनी- गहरा रहा...

Israeli Military Strikes in Gaza: इजराइल-हमास के बीच तनाव की लपटों के बीच अब 87 लोगों की जान चली गई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि इजरायली सेना के हमले में 87 लोगों की मौत हो गई है. इजरायली सेना ने कहा कि उसने उत्तरी, मध्य और दक्षिणी गाजा के हिस्सों में हमले जारी रखे हैं. सेना के बयान में बताया गया, “जमीनी और हवाई हमलों के दौरान सैनिकों ने नजदीकी मुठभेड़ों में दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया.”

हमास प्रशासित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि इजरायली हमले की वजह से कई लोग मलबे के नीचे दबे है और कई जगहों पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है. सेना ने गाजा और लेबनान दोनों जगहों पर अभियानों को आगे बढ़ाते हुए लेबनान में लगभग 175 ठिकानों पर हमले किए. रात को उत्तरी गाजा के बेइत लहिया शहर में किए गए हवाई हमलों में दर्जनों फिलिस्तीनी नागरिकों (बच्चे और महिलाएं भी) के मारे जाने की खबरें आईं. गाजा के उत्तरी हिस्से में 16 दिनों से जारी इजरायली सेना की घेराबंदी के बीच 400,000 से अधिक फिलिस्तीनी बिना भोजन, पानी और दवाओं के फंसे हुए हैं.

बेइत लहिया में आवासीय इमारत पर हमला

इजरायली हवाई हमले में बेइत लहिया शहर में एक आवासीय ब्लॉक पर बमबारी हुई, जिसमें लगभग 100 फिलिस्तीनी मारे गए. यह बमबारी गाजा के उत्तरी हिस्से में पिछले दो हफ्तों से चल रहे इजरायली हमलों की ताजा घटना है. गाजा में एक इजरायली हवाई हमले में मरसी कॉर्प्स एनजीओ की एक सहायता कर्मी, महासिन खाती की मौत हो गई. एनजीओ ने एक बयान में कहा, “हम शोक में हैं और उनके परिवार, हमारे फिलिस्तीन टीम और उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने पिछले एक वर्ष के युद्ध और गाजा में अकल्पनीय पीड़ा में अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों को खोया है.”

इस वर्ष अप्रैल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूएन स्टाफ और सहायता कर्मियों पर हमलों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें इस साल इजरायल के गाजा पर हमलों में रिकॉर्ड संख्या में सहायता कर्मियों की मौत हो चुकी है.

जंग का कब्रगाह बना गाजा!

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले बरस 7 अक्टूबर 2024 के बाद से अब तक गाजा में इजरायल के हमलों से 42,603 लोगों की मौत हुई है और 99,795 लोग घायल हुए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *