सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

ईरान को तबाह करने की तैयारी कर रहा इजरायल! अमेरिका के लीक दस्तावेजों से मचा हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
ईरान

ईरान को तबाह करने की तैयारी कर रहा इजरायल! अमेरिका के लीक दस्तावेजों से मचा हड़कंप

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में इजरायल इस समय कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. इजरायली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि हमास खत्म नहीं हुआ है. हमास के बाद अब इजरायल का अगला टारगेट ईरान है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खूफिया एजेंसी का एक दस्तावेज लीक हुआ है, जिसमें इजरायल अब ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में है.

ईरान पर हमले की तैयारी में है इजरायल

अमेरिका की सैटेलाइट नेशनल जियोस्पेशियल-इंटेलिजेंस एजेंसी (NGA) ने कुछ ऐसी तस्वीरें कैद की है, जिसमें इजरायल की सेना की तैयारियों को देखकर लगता है कि वह बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है. 15 और 16 अक्टूबर 2024 को ईरान को समर्थन देने वाले कई टेलीग्राम एकाउंट से इस तरह के दो दस्तावेज शेयर भी किए गए थे. इन दस्तावेजों में इजरायल के सैन्य अभ्यासों को पूरे डिटेल में दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि इजराइल अब ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है.

ईरान ने एक अक्टूबर 2024 को इजरायल पर करीब 200 मिसाइलों से अटैक किया था, जिसके बाद पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी हुई थी कि आखिर इजरायल कैसे बदला लेगा. हालांकि अभी तक इजरायल ने ईरान को उस हमले का जवाब नहीं दिया है. ऐसे में दोनों देशों के बढ़ते तनाव के बीच इस दस्तावेज का खुलासा काफी अहम माना जा रहा है.

अमेरिका के लीक दस्तावेजों में क्या दिखा?

दोनों दस्तावेजों में से एक का टाइटल है, “इजराइल: वायु सेना ईरान पर हमले की तैयारी जारी रखे हुए है” इजरायली सैन्य तैयारियों में कथित तौर पर हवा से हवा में विमानों में ईंधन भरने के अभियान, खोज और बचाव अभियान और संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर मिसाइल को फिर से स्थापित करने की स्थिति को दिखाया गया है. दूसरे दस्तावेज में हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को रणनीतिक स्थानों पर ले जाने की तैयारी नजर आती है.

इन खुफिया दस्तावेजों के कथित तौर पर लीक होने की खबर के बाद मेरिकी खुफिया एजेंसियां और एफबीआई संयुक्त रूप से इसकी जांच कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानकारी कैसे लीक हुई और क्या और दस्तावेज लीक हो सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *