Home देश दुनिया Israel Airstrikes Sanaa: इजरायल का सना पर एयरस्ट्राइक, हूती विद्रोहियों को करारा...

Israel Airstrikes Sanaa: इजरायल का सना पर एयरस्ट्राइक, हूती विद्रोहियों को करारा जवाब

0
49

Israel Airstrikes Sanaa: इजरायल का सना पर एयरस्ट्राइक, हूती विद्रोहियों को करारा जवाब

इजरायल ने यमन की राजधानी सना में जबरदस्त एयरस्ट्राइक्स कर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को कड़ा जवाब दिया है। रविवार देर रात सना के रिहायशी इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाज गूंजी, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। हूती मीडिया कार्यालय ने दावा किया कि इन हमलों में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें हेज़्याज़ बिजली संयंत्र और एक गैस स्टेशन शामिल है। हालांकि इजरायल ने अब तक इन हमलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शहर में हुए धमाकों ने आम लोगों को दहशत में डाल दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है और पांच से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे सना शहर में सुनी गई। राष्ट्रपति भवन और एक बंद सैन्य अकादमी के आसपास भी धमाके हुए। एक निवासी ने कहा कि “घर हिल गया और खिड़कियां टूट गईं, पूरा इलाका चीख-पुकार से भर गया।” इस हमले के पीछे पृष्ठभूमि में लाल सागर में बढ़ता तनाव है। फिलिस्तीन के साथ जारी संघर्ष के बाद से हूती विद्रोही लगातार इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। उनका दावा है कि यह इजरायल को आर्थिक रूप से कमजोर करने की रणनीति है। पिछले दो सालों में हूती विद्रोही 100 से ज्यादा जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर चुके हैं। लाल सागर एक ऐसा महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है, जहां से हर साल करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का सामान गुजरता है। हूती संगठन ने इस मार्ग को “इजरायल विरोधी” बताते हुए हमले जारी रखने की घोषणा की है। बीते साल अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के साथ एक समझौता किया था, जिसमें तय हुआ था कि अमेरिका हवाई हमले रोकेगा और बदले में हूती लाल सागर में हमले बंद करेंगे। लेकिन हूती ने यह साफ कर दिया था कि वे इजरायल से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाना बंद नहीं करेंगे। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि उनका वैचारिक एजेंडा आर्थिक समझौतों से ऊपर है। हूती विद्रोही, जिन्हें अंसार अल्लाह के नाम से भी जाना जाता है, यमन में सक्रिय शिया ज़ैदी आंदोलन है। उनका नारा है “मौत इजरायल को” और वे खुद को फिलिस्तीनी संघर्ष का मुख्य संरक्षक मानते हैं। ईरान से उन्हें सैन्य और राजनीतिक समर्थन मिलता है, और वे खुद को ईरान, इराकी मिलिशिया, हिज़बुल्लाह और हमास जैसे संगठनों के साथ “अक्ष-अ-रजिस्टेंस” का हिस्सा मानते हैं। हूती ने हाल के वर्षों में इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल और ड्रोन हमले भी किए हैं, जिनका लक्ष्य सैन्य ठिकाने और बंदरगाह रहे हैं। सना पर हुई ताज़ा स्ट्राइक्स इस पूरे संघर्ष को और खतरनाक दिशा में ले जाती दिख रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here