सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बांग्लादेश में गिरफ्तार चिन्मय प्रभु से Iskcon ने तोड़ा नाता, कहा- इस्कॉन को वकील की हत्या…

2 मिनट पढ़ें
बांग्लादेश

बांग्लादेश में गिरफ्तार चिन्मय प्रभु से Iskcon ने तोड़ा नाता, कहा- इस्कॉन को वकील की हत्या...

Advertisement

Iskcon On Chinmoy Activities: बांग्लादेश में वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या और अन्य विवादों में इस्कॉन का नाम जोड़े जाने पर संगठन ने साप इनकार किया है. इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने कहा कि इस्कॉन का इन घटनाओं या उनसे जुड़े किसी भी प्रदर्शन में कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इन आरोपों को गलत, दुर्भावनापूर्ण और संगठन को बदनाम करने का प्रयास बताया.

दरअसल, ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चारु चंद्र दास ने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास को पहले ही संगठन से निकाल दिया गया था. उन्होंने साप-साफ कहा है कि संगठन उनके कार्यों या बयानों के लिए जिम्मेदार नहीं है. इस्कॉन बांग्लादेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट की है.

चिन्मय कृष्ण दास का मामला
जानकारी के अनुसार, चिन्मय कृष्ण दास चटगांव में श्री श्री पुंडरीक धाम का प्रबंधन करते थे,दास को संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण इस्कॉन से हटा दिया गया था. उन्हें राजद्रोह के आरोप में ढाका में गिरफ्तार किया गया और चटगांव की अदालत ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया.आरोप है कि उन्होंने “सनातन जागरण मंच” के तहत एक रैली के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराया, जिसे “राष्ट्र की संप्रभुता का अपमान” माना गया.

Advertisement

18 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था मामला

चारु चंद्र दास ने कहा कि इस्कॉन को गलत तरीके से सड़क दुर्घटनाओं और हत्या से जोड़ा जा रहा है. कुछ समूह संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं, जिसे इस्कॉन ने गलत बताया है. इस्कॉन ने यह साफ किया है कि जिन नेताओं को संगठन से निकाला गया है, वे अब संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं करते. बता दें कि मामला तब सुर्खियों में आया जब चटगांव में आयोजित एक रैली में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने की तस्वीरें वायरल हुईं. इस घटना के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक आलोचना बढ़ गई. इसे “देशद्रोही” हरकत बताया गया और चिन्मय कृष्ण दास समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *