सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

क्या तालिबान शासित अफगानिस्तान को धन देना सही : सीएम केजरीवाल

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अफगानिस्तान की सहायता के लिए अलग से 200 करोड़ रुपये रखे जाने पर शनिवार को सरकार से सवाल किया कि क्या शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली के लिए बजटीय आवंटन में ‘‘कटौती कर’’ तालिबान शासित देश को धन देना सही है। केजरीवाल ने न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर केंद्र और उच्चतम न्यायालय के बीच मतभेदों पर एक “खबर” साझा करते हुए सरकार को सलाह दी कि वह दूसरों के काम में “हस्तक्षेप” न करे।

केजरीवाल ने एक ट्वीट किया, “केंद्र सरकार सबसे क्यों लड़ती है? न्यायाधीशों से, उच्चतम न्यायालय से, राज्य सरकारों से, किसानों और व्यापारियों से? सबके साथ झगड़ने से देश की तरक्की नहीं होगी। आप अपना काम कीजिए और दूसरों को भी उनका करने दीजिए। दूसरों के काम में दखल मत दीजिए।” केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में फिर से एक खबर का हवाला देते हुए सवाल किया, “क्या देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली के धन में कटौती करके तालिबान को धन देना सही है? लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।” केंद्र ने 2023-24 के अपने बजट में तालिबान शासित अफगानिस्तान की सहायता के रूप में 200 करोड़ रुपये अलग रखे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *