सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध छठें दिन पर पहुंचा, 40 ठिकानों पर इजरायली हमले, खामेनेई ने अमेरिका को चेताया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध छठें दिन पर पहुंचा, 40 ठिकानों पर इजरायली हमले, खामेनेई ने अमेरिका को चेताया

मध्य पूर्व एक बार फिर भीषण युद्ध की आग में जल रहा है। इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध बुधवार को अपने छठें दिन पर पहुंच गया है, और हालात हर बीतते दिन के साथ और भी गंभीर होते जा रहे हैं। इजरायली वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत विभिन्न रणनीतिक ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में अब तक 40 से अधिक ईरानी सैन्य और मिसाइल लांचिंग स्थलों को ध्वस्त किया गया है। वहीं, तेहरान में हुई बमबारी में कम से कम 585 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

इजरायली सेना का दावा है कि उसने तेहरान के हवाई क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है और राजधानी पर हमले लगातार जारी रहेंगे। बमबारी के चलते ईरान की राजधानी के अधिकांश इलाके मलबे में तब्दील हो चुके हैं। इजरायल ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों को निशाना बनाया जहां से मिसाइल लॉन्च किए जा रहे थे।

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पहली बार इजरायल के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। यह मिसाइलें तेलअवीव और आसपास के क्षेत्रों में रात भर गिरती रहीं, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इजरायली सरकार ने देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और नागरिकों को बंकरों में रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम में अब अमेरिका भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को “बिना शर्त आत्मसमर्पण” करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान को किसी भी सूरत में परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देगा। उन्होंने तेहरान के नागरिकों को शीघ्र शहर छोड़ने की सलाह दी है। उनके इस बयान से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी चिंता की लहर दौड़ गई है।

उधर, अयातुल्ला खामेनेई ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वाशिंगटन ने इस युद्ध में और हस्तक्षेप किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। खामेनेई ने कहा, “हमारे पास भी जवाब देने की ताकत है और समय आने पर हम पीछे नहीं हटेंगे।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *