सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पूर्वी दिल्ली प्रीमियर लीग में आईपीएल और रणजी खिलाड़ी ने भी किया आवेदन : गौतम गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement
पूर्वी दिल्ली प्रीमियर लीग में आईपीएल और रणजी खिलाड़ी ने भी किया आवेदन : गौतम गंभीर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर द्वारा एक बार फिर पूर्वी दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता में इस बार राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी भी भाग ले रहे हैं. इस बार आईपीएल स्टार्स के साथ साथ कई दिल्ली के रणजी खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं |
इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर  द्वारा दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूर्वी दिल्ली के हजारों खिलाडी आवेदन कर रहे हैं, इसके आवेदन की प्रकिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है, एवं इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवम्बर से 9 दिसंबर तक किया जायेगा। ईडीपीएल  में इस वर्ष एक  करोड़ रुपये की ईनाम राशि की घोषणा की है. इस बार अब तक  करीब 3000 खिलाडियों के आवेदन कर दिया है ।  गौतम गंभीर नें बताया ये सीजन पहले सीजन के मुकाबले काफी बड़ा आयोजित किया जा रहा है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी www.myedpl.com पर या सांसद कार्यालय, 2 जाग्रति एन्क्लेव, आनंद विहार से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं.
इस प्रतियोगिता में पूर्वी दिल्ली के सभी 10 विधानसभाओं की टीमें भाग लेती हैं, इन टीमों में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल्स के माध्यम से किया जाता है. प्रतियोगिता  के पहले सीजन में पूर्वी दिल्ली के युवाओं में काफी जोश देखने को मिला, पहले सीजन के फाइनल में करीब 15 हजार लोग मैच देखने के लिए उपस्थित रहे थे. पिछले सीजन में पटपड़गंज पैंथर्स विजेता और कृष्णा नगर रॉयल्स उपविजेता रही थी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *