सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बुजुर्ग महिला को कार सवार ने रौंदा, देखें दिल दहला देने वाला Video

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नोएडा में मॉर्निंग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला को कार सवार ने रौंदा, देखें दिल दहला देने वाला Video

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी गई. सीसीटीवी वीडियो से यह जाहिर हो रहा है कि महिला को पैर में भी कुछ समस्या थी. महिला की अस्पताल में मौत हो गई.

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में इवनिंग वॉक कर रही महिला को कार चालक ने रौंद दिया. महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना नोएडा के सेक्टर 78 की है. सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई है. सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रीन कलर के सलवार कमीज में एक महिला वॉक कर रही है और एक कार राइट टर्न लेने के दौरान उन्हें हिट कर देती है.

Advertisement

बुधवार शाम को महागुन मॉडर्न सोसाइटी के पास एक बुजुर्ग महिला सड़क पर बीचोबीच इवनिंग वॉक कर रही थी. उनकी चलने के ढंग से ऐसा लग रहा था कि उनके पांव में कोई दिक्कत थी. तभी दूसरे रास्ते से एक कार टी-पॉइंट पर आ रही थी, कार जैसे ही वहां पहुंची और टर्न करने की कोशिश की, उसने सीधे महिला को टक्कर मार दी. महिला नीचे गिर गई. महिला को टक्कर मारते ही ड्राइवर ने अपनी कार रोक दी. इसके बाद आसपास के लोग भी वहां दौड़कर मदद के लिए आगे आए.

स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया

धीरे-धीरे वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई. हर तरफ से महिलाएं एवं पुरुष मौके पर पहुंचे. कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें गोद में उठाया और फिर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि बुधवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामला थाना सेक्टर 113 का है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि महिला को टक्कर मारने वाली कार के ड्राइवर पर कोई कानूनी कार्रवाई की गई है या नहीं. वहीं, पीड़ित परिवार की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *