सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया, यशस्वी और वैभव की तूफानी पारियां भी ना आईं काम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया, यशस्वी और वैभव की तूफानी पारियां भी ना आईं काम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 59वें मुकाबले में रविवार 18 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत हुई। मुकाबले में पंजाब किंग्स ने एक जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि पावरप्ले के दौरान टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। शुरुआती तीन विकेट 34 रनों के भीतर गिर चुके थे। प्रियांश आर्य सिर्फ 9 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट हुए। डेब्यूटेंट मिचेल ओवेन खाता भी नहीं खोल पाए और क्वेना मफाका का शिकार बने। प्रभसिमरन सिंह ने जरूर 21 रनों का योगदान दिया लेकिन वो भी पावरप्ले में आउट हो गए।

इसके बाद नेहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। श्रेयस ने 25 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद नेहाल वढेरा ने शशांक सिंह के साथ मिलकर एक और अहम साझेदारी की और सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वढेरा ने 37 गेंदों पर 70 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद शशांक सिंह (59*) और अजमतुल्लाह उमरजई (21*) ने मिलकर अंत तक बल्लेबाजी की और पंजाब को 219 तक पहुंचाया।

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने दो विकेट, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तेज रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ रन बनाए। यशस्वी ने 50 और वैभव ने 40 रन बनाए। लेकिन हरप्रीत बराड़ ने दोनों को आउट कर मैच में वापसी दिलाई। संजू सैमसन (20 रन) और रियान पराग (13 रन) भी जल्दी आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी लेते हुए अर्धशतक जड़ा और 53 रन बनाए। अंतिम ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे लेकिन मार्को जानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले जुरेल और फिर हसारंगा को आउट कर मैच पंजाब के पक्ष में कर दिया। राजस्थान 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और मुकाबला 10 रन से हार गई।

पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़ ने तीन, उमरजई और जानसेन ने दो-दो विकेट चटकाए।

राजस्थान की यह सीजन में 13 मैचों में 10वीं हार रही, जिससे वह पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। दूसरी ओर पंजाब की यह 12 मैचों में 8वीं जीत रही जिससे वह प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच गई है।

दोनों टीमों के बीच यह सीजन की दूसरी भिड़ंत थी। पिछली बार 5 अप्रैल को मुल्लांपुर में हुए मुकाबले में राजस्थान ने 50 रनों से जीत दर्ज की थी। हालांकि इस मैच में पंजाब ने बदला चुकता कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *