सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2023 RCB पर धमाकेदार जीत के बाद कप्तान Nitish Rana ने किया रणनीति का खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 2023: RCB पर धमाकेदार जीत के बाद कप्तान Nitish Rana ने किया रणनीति का खुलासा

राणा ने दिल्ली के लेग स्पिनर सुयश शर्मा के बारे में कहा, ‘‘वह दिल्ली का है, उसने शानदार गेंदबाजी की.

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतिश राणा ने गुरूवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर जीत दर्ज करने के बाद रहमनुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर (68 रन) की बल्लेबाजी की तारीफ की. राणा ने मैच के बाद कहा, ‘‘गुरबाज ने अच्छी बल्लेबाजी की और शार्दुल की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। रिंकू सिंह ने भी ठाकुर का पूरा साथ दिया. ”

‘प्लेयर ऑफ द मैच’

Advertisement

गुरबाज (57 रन) और शार्दुल ठाकुर (68 रन) के अर्धशतकों के बाद स्पिनरों (नौ विकेट) की टीम 81 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही. राणा ने दिल्ली के लेग स्पिनर सुयश शर्मा के बारे में कहा, ‘‘वह दिल्ली का है, उसने शानदार गेंदबाजी की. ” शार्दुल ठाकुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से नवाजा गया जिन्होंने कहा, ‘‘शुरू में हम संघर्ष कर रहे थे. नहीं जानता कि इस तरह बल्लेबाजी कैसे कर पाया. नेट पर हम हमेशा इसका अभ्यास करते हैं. पिच अच्छी थी जो बल्लेबाजों के लिए मददगार थी. ”

उन्होंने कहा, ‘‘सुयश ने शानदार गेंदबाजी की और हम सभी जानते हैं कि सुनील नारायण और वरूण चक्रवर्ती कितने शानदार गेंदबाज हैं. आज का दिन परफेक्ट रहा. ” वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने हार के बाद कहा, ‘‘हम उन्हें सस्ते में निपटाने के करीब थे लेकिन शार्दुल ठाकुर ने कमाल की पारी खेली. फिर उनके स्पिनरों ने कमाल दिखाया. ”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *