सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

International Democracy Award 2026:डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को ‘इंटरनेशनल डेमोक्रेसी अवॉर्ड 2026’ से नवाजा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

International Democracy Award 2026:डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को ‘इंटरनेशनल डेमोक्रेसी अवॉर्ड 2026’ से नवाजा

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : अंधविश्वास और ड्रग्स के खिलाफ पिछले ढाई दशकों से राष्ट्रव्यापी अलख जगाने वाले असम के प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता और प्रखर मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल डेमोक्रेसी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के रफी मार्ग स्थित ‘कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में आयोजित एक भव्य समारोह में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स फाउंडेशन (यूएसए) द्वारा उन्हें यह गौरव प्रदान किया गया।डॉ. सैकिया को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान समाज सेवा, मानवाधिकारों के संरक्षण, नशा मुक्ति और ज्ञानवर्धक शिक्षा के क्षेत्र में उनके 25 वर्षों के अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है।समारोह के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. एन. शुक्ला ने डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को प्रशंसा पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अवर सचिव सुनील कुमार सहित देश-विदेश की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।डॉ. सैकिया के कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने न केवल अंधविश्वास और ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी है, बल्कि भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने का भी काम किया है।उन्होंने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ-साथ ड्रग्स की लत से जूझ रहे युवाओं को नशा छोड़ने, फलदार और कीमती पौधे लगाने के लिए सफलतापूर्वक प्रेरित किया है। उनके इसी अनूठे ‘इको-फ्रेंडली’ विजन के लिए मशहूर मीडिया हाउस टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा उन्हें ‘टाइम्स इंटरनेट इकोप्रेन्योर’ के लिए भी नामांकित किया गया है। वैश्विक स्तर पर मिल चुकी है पहचान पिछले 25 वर्षों से समाज सुधार में सक्रिय डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 180 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनके कार्यों की गूंज भारतीय मीडिया के साथ-साथ वैश्विक पटल पर भी रही है। ‘टाइम मैगजीन’, ‘यूएसए टुडे’, ‘ग्लोबल पोस्ट’ और ‘न्यूयॉर्क वीकली’ जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मीडिया घरानों ने भी समय-समय पर उनकी समाज सेवा और अभियानों की खुलकर सराहना की है। यह पुरस्कार उनके इसी निरंतर संघर्ष और सेवा भावना की एक और अंतरराष्ट्रीय संपुष्टि है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *