सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इंग्लैंड टीम के अंदर आपसी फूट! Joe Root ने Johnny Bairstow को ठहराया गलत; कहा – क्रिकेट का सिंपल सा नियम…

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंग्लैंड टीम के अंदर आपसी फूट! Joe Root ने Johnny Bairstow को ठहराया गलत; कहा – क्रिकेट का सिंपल सा नियम…

2023 एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो का स्टम्प आउट होना बड़े विवाद का कारण बना था. अब जो रूट ने उस घटना पर बड़ा बयान दिया है.

2023 एशेज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा था. चौथी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन बनाने थे. इंग्लिश टीम मुश्किल में थी और इस बीच जॉनी बेयरस्टो (Johnny Bairstow) लापरवाही की वजह से स्टम्प आउट हो गए थे. इस विषय पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने बहुत बड़ा बयान देते हुए और साथ ही बेयरस्टो पर तंज कसते हुए कहा है कि खिलाड़ी अगर क्रीज़ के अंदर रहेगा तो आउट करार नहीं दिया जाएगा, यही क्रिकेट का साधारण सा नियम है.

जो रूट ने ली चुटकी

Advertisement

जो रूट ने उस घटना पर चर्चा करते हुए बताया, “मुझे पहले बहुत गुस्सा आया, लेकिन मेरा मानना है कि जब आपका ध्यान पूरी तरह खेल पर होता है तो आपके लिए खुद को किसी दूसरी स्थिति के हिसाब से ढालना बहुत मुश्किल होता है. मैं अगर उस परिस्थिति में होता तो उससे अलग तरीके से निपटता, लेकिन शायद मैं भी कुछ इसी तरह की चीज करता. अंत में यह फैसला नियमों के अंदर रहकर लिया गया. आपको एक खिलाड़ी के तौर पर यह सब पता होना चाहिए. जॉनी शायद मुझपर गुस्सा करेंगे, लेकिन अगर क्रीज़ के अंदर रहेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे.”

क्या था मामला?

दरअसल इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 371 रन बनाने थे. जब जॉनी बेयरस्टो 7वें क्रम पर बैटिंग करने आए तब इंग्लिश टीम 177 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. दरअसल 52वें ओवर में कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद को बेयरस्टो ने नीचे झुक कर खाली जाने दिया था. गेंद कीपर तक पहुंची ही थी तभी बेयरस्टो यह जानकर नॉन-स्ट्राइकिंग एंड की तरफ जाने लगे कि अब ओवर समाप्त हो गया है. मगर तभी एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टम्प पर थ्रो कर दिया. थर्ड अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया. हालांकि इस फैसले को काफी लोगों ने खेल भावना के विरुद्ध बताया, लेकिन यह नियमों के अंदर रहकर लिया गया फैसला था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *