सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान की पहल से बढ़ेगा मनोबल : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान की पहल से बढ़ेगा मनोबल : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): दिल्ली सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की है। ‘आंगन का मिलन’ नाम से होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल कर उनके कार्य और सेवाओं को सम्मानित किया जाएगा। सरकार की इस पहल को जमीनी स्तर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े कार्यों में जुटी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल का स्वागत करते हुए गुरमीत सिंह सूरा, मंत्री, दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज के उस स्तर पर काम करती हैं, जहां सरकारी योजनाओं और जरूरतमंद परिवारों के बीच सीधा संपर्क होता है। बच्चों के पोषण, प्रारंभिक देखभाल, महिलाओं से जुड़े विषयों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी जिम्मेदारियों को निभाती आ रही हैं। ऐसे में उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से पहचान और सम्मान मिलना उनका उत्साह बढ़ाने वाला कदम है। ‘आंगन का मिलन’ जैसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं और सरकार के बीच संवाद भी मजबूत होगा। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मान से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचता है, जब उन्हें जमीन पर लागू करने वाले कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक सहयोग तथा सम्मान मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए की गई इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह तक सीमित न रहकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को समझने का माध्यम भी बनना चाहिए। इससे महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *