सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली फ्लाइट में टला बड़ा हादसा, यात्री के फोन में लगी आग, कोई घायल नहीं

2 मिनट पढ़ें
इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली फ्लाइट में टला बड़ा हादसा, यात्री के फोन में लगी आग, कोई घायल नहीं

इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली फ्लाइट में टला बड़ा हादसा, यात्री के फोन में लगी आग, कोई घायल नहीं

Advertisement

इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली फ्लाइट में टला बड़ा हादसा, यात्री के फोन में लगी आग, कोई घायल नहीं

इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली उड़ान के दौरान आज एक यात्री के मोबाइल फोन में आग लग गई, लेकिन चालक दल के सदस्यों की सूझबूझ और तत्परता से हादसा टल गया। उन्होंने तुरंत ही आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से उस पर काबू पा लिया। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी।

इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 2037 डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रही थी, तभी चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री के फोन से चिंगारी और धुआं निकलते देखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक दल के सदस्य ने आग बुझाने के उपकरण की मदद से आग बुझाई।

Advertisement

दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया

उन्होंने बताया कि विमान आज दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ”डिब्रूगढ़ से दिल्ली की उड़ान 6ई 2037 में एक मोबाइल से धुआं निकलने की घटना हुई। चालक दल को खतरनाक घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है इसलिए उन्होंने स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया। किसी यात्री या विमान में किसी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *