सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Indigo Flights Cancelled: इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल होने से देशभर में हाहाकार, यात्रियों का रो-रोकर बुरा हाल, एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Indigo Flights Cancelled: इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल होने से देशभर में हाहाकार, यात्रियों का रो-रोकर बुरा हाल, एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में चल रही अव्यवस्था लगातार चौथे दिन भी जारी है, जिससे लाखों यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शनिवार को मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में इंडिगो की अनेक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कई घंटों की देरी से उड़ान भरने की वजह से यात्री एयरपोर्ट्स पर ही फंसे हुए हैं। स्थिति इतनी खराब है कि कई लोग परेशान होकर रोने लगे हैं और कुछ को तो अस्पताल तक में भर्ती कराना पड़ा है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से सामने आए एक वीडियो में देखा गया कि कैंसिल होने की लगातार खबरों से निराश एक युवती वहीं कतार में खड़े-खड़े रोने लगती है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है और घंटों से वे वहीं खड़े हैं। कई लोग खाना-पानी तक नहीं ले पाए हैं।

इंडिगो स्टाफ की ओर से स्पष्ट और सही जानकारी नहीं मिलने को लेकर भी भारी नाराज़गी है। एक यात्री, जो सुबह 10 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट से सफर करने वाले थे, ने बताया कि उनके टिकट पर अब भी “On Time” दिख रहा है, लेकिन जब वे असिस्टेंस काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि फ्लाइट कैंसिल है और आज कोई दूसरी उड़ान नहीं मिलेगी।

वहीं, सुबह 9 बजे काकीनाडा जाने वाले एक विदेशी यात्री ने बताया कि उनकी सर्विस अचानक रद्द कर दी गई और उन्हें सिर्फ “इंतज़ार करो” कहा गया। कई यात्रियों ने कहा कि इंडिगो की ओर से न तो SMS भेजा गया, न कॉल किया गया और न ही ऐप में अपडेट दिखा।

दिल्ली से कोलकाता जाने वाले यात्रियों का रूट बदल दिया गया, जबकि चेन्नई में वीज़ा इंटरव्यू के लिए जा रहे दो यात्रियों ने बताया कि रद्द होने के बाद भी उन्हें कोई विकल्प या सही मार्गदर्शन नहीं मिला। एक न्यूरो पेशेंट, जिन्हें डॉक्टर ने अनुमति के बाद सफर करने सलाह दी थी, एयरपोर्ट पर इतनी देर फंसे रहे कि तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में पता चला कि उनकी रीशेड्यूल की गई फ्लाइट बिना नोटिफिकेशन उड़ गई।

Advertisement

यात्री यह भी बता रहे हैं कि दूसरी एयरलाइंस भी अब पूरी तरह बुक हो चुकी हैं, और टिकट मिलना लगभग नामुमकिन है। इसके चलते हजारों लोग पूरी तरह असहाय स्थिति में फंस गए हैं।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भी शनिवार सुबह से अफरा-तफरी मची रही। सुबह से अब तक 9 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। यात्रियों ने कहा कि यह केवल इंडिगो की लापरवाही नहीं, बल्कि DGCA की भी नाकामी है। उन्होंने कहा कि DGCA ने नया साप्ताहिक विश्राम नियम लागू किया, लेकिन यह नहीं देखा कि एयरलाइंस के पास पर्याप्त स्टाफ है या नहीं।

लखनऊ में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए नीलांजय, जिन्हें देहरादून लौटना था, अब फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि न तो इंडिगो और न ही सरकार ने किसी भी तरह की तैयारी की, जिसकी वजह से देशभर में लोग परेशान हो रहे हैं।

इस संकट के बीच सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो और तस्वीरें शेयर कर एयरलाइन और DGCA से जवाब मांग रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी स्तर पर स्थिति सामान्य करने के लिए ठोस घोषणा नहीं की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *