सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शारजाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, पाकिस्तान के कराची में कराई लैंडिंग

2 मिनट पढ़ें
शारजाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, पाकिस्तान के कराची में कराई लैंडिंग

शारजाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, पाकिस्तान के कराची में कराई लैंडिंग

Advertisement

 

शारजाह से हैदराबाद आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के यात्री विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई है. इसके बाद इस विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर भेजा गया है. जानकारी सामने आई है कि इंडियो के इस विमान में उड़ान के दौरान पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद एहतियात बरतते हुए इस प्लेन को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया है. एयरपोर्ट पर इस विमान की जांच की जा रही है. वहीं इंडिगो एयरलाइंस कराची से इस विमान के यात्रियों को लेने के लिए दूसरा विमान भेजने की योजना बना रही है. दो हफ्ते के अंदर कराची एयरपोर्ट पर उतरने वाला यह दूसरा भारतीय विमान है. इससे पहले 5 जुलाई को भी स्पाइसजेट के एक विमान को कराची में उतारा गया था. उसमें भी तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया था।

Advertisement

विमान में लगभग 150 यात्री सवार

स्पाइसजेट के दिल्ली से दुबई जा रहे एक विमान को ईंधन संकेतक में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था. पाकिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के इंजीनियरों ने स्पाइसजेट के चालक दल के सदस्यों के साथ तकनीकी खामी का पता लगाने और इसे ठीक करने के लिए काम किया विमान की लाइट इंडिकेटर मशीनरी में समस्या थी, लेकिन इसे तुरंत ठीक नहीं किया जा सका, इसलिए यात्रियों को दुबई ले जाने के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई. विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे, जिन्हें खानपान उपलब्ध कराया गया था. स्पाइसजेट का दूसरा विमान मुंबई से कराची भेजा गया था, जिससे यात्रियों को दुबई भेजा गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *