सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

‘अतीत में जी रहा PAK’ शहबाज शरीफ को इंडिया का कड़ा जवाब- आपका तो दुनिया में कोई नहीं देता साथ

3 मिनट पढ़ें
शहबाज शरीफ

'अतीत में जी रहा PAK' शहबाज शरीफ को इंडिया का कड़ा जवाब- आपका तो दुनिया में कोई नहीं देता साथ

Pakistan PM Shehbaz Sharif on Jammu Kashmir: भारत की ओर से यूएनजीए में पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर का राग अलागपने पर कड़ा जवाब दिया गया है. शुक्रवार (27 सितंबर) को भारत ने राइट टू रिप्लाई में कहा कि पाकिस्तान अभी भी अतीत में जी रहा है और वह कश्मीर के मामले पर अलग-थलग पड़ा हुआ है. दुनिया का कोई भी देश उसका समर्थन नहीं करता है.

सरकारी सूत्रों ने इस बारे में एबीपी न्यूज को जानकारी दी कि भारत की ओर से वहां कहा गया कि यहां तक कि कश्मीरी भी विकास और लोकतंत्र के पक्ष में मतदान कर रहे हैं. पाकिस्तान जितनी जल्दी जमीनी हकीकत को स्वीकार कर लेगा, पाकिस्तान के भविष्य के लिए उतना ही बेहतर होगा.

पाक पीएम ने किया कश्मीर का जिक्र

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएनजीए में संबोधन के दौरान फिलिस्तीन और जम्मू कश्मीर के मुद्दे का जिक्र किया. शहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में है. शहबाज शरीफ ने भारत के आंतरिक मामलों में भी इस दौरान दखल की कोशिश की. इसके साथ ही भारत पर कई झूठे और बेबुनियाद आरोप भी लगाए.

कश्मीर के विशेष दर्जे पर की बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा, ‘जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा भारत सरकार को लौटाना चाहिए जिसे अगस्त 2019 में छीना गया था. भारत लगातार कश्मीरियों के हकों को छीनने पर अमादा है. कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में है इसलिए भारत आर्टिकल 370 हटाने जैसा निर्णय नहीं ले सकता. कश्मीर के डेमोग्राफिक स्ट्रक्चर को भी भारत बदलने की कोशिशें कर रहा है. जम्मू कश्मीर के क्षेत्र में गैरस्थानीय लोगों को बसाया जा रहा है जिसकी पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है. भारतीय दमन के बावजूद भी कश्मीर के लोग बुरहान वानी की विचारधारा को कायम रखे हुए हैं.’

इजरायल गाजा युद्ध पर क्या कहा?

शहबाज शरीफ ने इजरायल-गाजा युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि गाजा में नरसंहार को तत्काल रोका जाए. इसके साथ ही शरीफ ने इजरायल की कार्रवाई और हमलों को भी नरसंहार बताया. वो बोले, ‘गाजा के लोगों की मौजूदा स्थिति परेशान करने वाली है. ये त्रासदी अब रुक जानी चाहिए. आज दुनिया कठिन चुनौतियों से गुजर रही है. इजरायल का गाजा में नरसंहार, रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध, आतंकवाद में फिर से तेजी, गरीबी का बढ़ना और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे एक बड़ी समस्या हैं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *