सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वर्ल्ड कप में भारत का जलवा जारी, आयरलैंड को 201 रनों से दी करारी शिकस्त; मुशीर-नमन बने जीत के हीरो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वर्ल्ड कप में भारत का जलवा जारी, आयरलैंड को 201 रनों से दी करारी शिकस्त; मुशीर-नमन बने जीत के हीरो

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने दूसरा मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 201 रनों की बड़ी जीत हासिल की.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. इस बार टीम इंडिया ने आयरलैंड को 201 रनों से करारी शिकस्त दी. शतक लगाने वाले मुशीर खान और 4 विकेट लेने वाले नमन तिवारी जीत में भारत के लिए हीरो साबित हुए. भारत ने मुकाबले में एकतरफा जीत अपने नाम की. किसी भी पल ऐसा नहीं लगा कि टीम इंडिया मुकाबले में पीछे हैं.

आयरलैंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, जिसे भारतीय बैटर्स ने गलत ठहरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 301 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मुशीर खान ने 106 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 118 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कप्तान उदय सहारण ने 84 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 75 रन बनाए. इस दौरान आयरलैंड के लिए ओलिवर रिले ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 29.4 ओवर में 100 रनों पर ढेर हो गई.

भारत ने ऐसे लिखी जीत की कहानी

302 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही. टीम ने जॉर्डन नील (11) के रूप में पहला विकेट छठे ओवर में 22 रनों के स्कोर पर गंवाया, जिन्हें सौमी पांडे ने आउट किया. इसके बाद से आयरलैंड की टीम संभल ही नहीं पाई और उन्होंने एक के बाद एक सभी विकेट गंवा दिए.

Advertisement

फिर 9वें ओवर की पहली गेंद पर आयरिश टीम को दूसरा झटका रयान हंटर (13) के रूप में लगा, जिन्हें नमन तिवारी ने अपना शिकार बनाया. फिर ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान फिलिपस ले रॉक्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद 11वें ओवर में स्कॉट मैकबेथ (02) को नमन तिवारी ने पवेलियन की राह दिखाई.

विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं रुका कि टीम ने 12वें ओवर में 41 रनों के स्कोर पर मैकडारा कोस्ग्रेव (03) के रूप में पांचवां विकेट खो दिया.

आगे बढ़ते हुए आयरलैंड ने छठा विकेट जॉन मैकनली (00), सातवां, कार्सन मैकुलॉ (00), आठवां कियान हिल्टन (09), नौवां ओलिवर रिले (15) और दसवां फिन लुटन (07) के रूप में खोया.

भारतीय गेंदबाज़ों ने किया कमाल 

भारत के लिए नमन तिवारी ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट झटके. इस दौरान नमन ने 10 ओवर में 53 रन खर्चे. इसके अलावा सौमी पांडे ने 3 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 9 ओवर में 21 रन दिए. इसके अलावा धनुष गौड़ा, मुरुगन अभिषेक और कप्तान उदय सहारण 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *