सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

ब्रिटेन के अगले पीएम बन सकते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन की बढ़ीं मुश्किलें

3 मिनट पढ़ें
ब्रिटेन के अगले पीएम बन सकते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन की बढ़ीं मुश्किलें

ब्रिटेन के अगले पीएम बन सकते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन की बढ़ीं मुश्किलें

Advertisement

ब्रिटेन के अगले पीएम बन सकते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन की बढ़ीं मुश्किलें

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ये भविष्यवाणी की है ब्रिटेन में एक प्रमुख सट्टेबाज कंपनी ने, जिसका कहना है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही इस्तीफा दे देंगे और उनके भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक 10 ब्रिटिश पीएम का दफ्तर में कदम रखने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं।

57 वर्षीय जॉनसन के लिए घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर रही हैं

ऑनलाइन गैंबलिंग कंपनी बेटफेयर का कहना है कि 57 वर्षीय जॉनसन के लिए घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर रही हैं और वे कभी भी पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट में एक ड्रिंक पार्टी के खुलासे के मद्देनजर न केवल विपक्ष से बल्कि अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर से भी दबाव का सामना कर रहे हैं। ब्रिटेन के पीएम पर आरोप है कि उन्होंने मई 2020 में देश के पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में एक शराब पार्टी की थी।

ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन से दूरी बनाने लगे है

ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन से दूरी बनाने लगे है.यह वाक्या तब सामने आया जब बुधवार को जॉनसन ने लॉकडाउन दिशानिर्देशों के स्पष्ट उल्लंघन के लिए “तहे दिल से माफी” मांगी थी तब ऋषि सुनक हाउस ऑफ कॉमन्स के चैंबर से गायब थे. इसके बाद 41 वर्षीय सुनक पर आरोप लगे कि जॉनसन की ओर से संसद में उनकी अनुपस्थिति पार्टी के संकटग्रस्त नेता से खुद को दूर करने का एक प्रयास था. हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट कर अटकलों को खारिज करने की कोशिश की.

Advertisement

ब्रिटेन के वित्‍त मंत्री ऋषि सुनक देश के पीएम बन सकते हैं

हालांकि दबाव के बीच ब्रिटिश मीडिया में कहा जा रहा है कि अगर बोरिस पद छोड़ते हैं तो उनकी जगह पर भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के वित्‍त मंत्री ऋषि सुनक देश के पीएम बन सकते हैं.

वरिष्ठ सिविल सेवक सू ग्रे वर्तमान में डाउनिंग स्ट्रीट सहित सरकारी क्वार्टरों के भीतर सभी कथित लॉकडाउन उल्लंघनों की जांच कर रही हैं. हाल के हफ्तों में इसी तरह की घटनाओं के बारे में कई खुलासे हुए हैं, जिन्हें जॉनसन ने अपने दफ्तर के परिसर के भीतर काम की घटनाओं के रूप में सही ठहराने की कोशिश की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *