सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नेपाल में मोबाइल तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

नेपाल में अवैध रूप से 41 मोबाइल फोन ले जाने के आरोप में काठमांडू में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय दिलीप पवार को शुक्रवार देर रात काठमांडू से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित दक्षिणकाली नगर पालिका के फारपिंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, पवार बिना सीमा शुल्क भरे मोबाइल फोन लेकर टैक्सी से काठमांडू की तरफ जा रहा था और उसे नियमित सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

एक अन्य घटना में नेपाल पुलिस ने अवैध रूप से दो लाख रुपये नकद ले जाने के आरोप में भारतीय नागरिक राहुल महतो (19) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, राहुल साइकिल पर सवार होकर भारत से नेपाल आ रहा था, तभी सरलाही जिले की मलंगवा नगर पालिका में सुरक्षा जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *